बांका: बकरीद पर्व को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त
Banka, Banka | May 25, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार की शाम 5 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की।