शाहबाद: एनएच-27 पर पलटी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टल गया
Shahbad, Baran | Nov 1, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बालाजी रेस्टोरेंट के सामने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी शिवपुरी से बारां (राजस्थान) की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालाजी रेस्टोरेंट के सामने वाहन पलटकर सड़क पर ही रुक गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।