भभुआ: राज्य संपोषित गर्ल हाईस्कूल में लंच के दौरान एक छात्रा हुई बेहोश, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Bhabua, Kaimur | Aug 21, 2025 राज्य संपोषित गर्ल हाई स्कूल में लंच के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। यह घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जाती है। जो भभुआ शहर के वार्ड 20 निवासी संत कुमार पाल की 14 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में बताया कि छात्रा अपने घर से 9 वीं क्लास में पढ़ने के लिए आई हुई थी। तभी अचानक लंच के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी।