भभुआ: मनिहारी बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Aug 21, 2025 मनिहारी बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को 12 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी बिंदु बिंद के पुत्र देसी बिंद बताया जाता है। गुप्त सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जहां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।