भभुआ: भारतमाला राष्ट्रीय हित की महत्वपूर्ण परियोजना, कार्य में बाधा डालने वालों पर की जा रही कार्रवाई: जिला प्रशासन
Bhabua, Kaimur | Aug 21, 2025 जानकारी के अनुसार जिले में भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे निर्माण में किसानों की जमीन जा रही है। जिसको लेकर किसान द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा। कैमूर जिला प्रशासन ने गुरुवार की सुबह बताया कार्य में बाधा डालना अपराध है ,कार्य स्थल पर मजमा लगना ,धरना प्रदर्शन करना या कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।