पिता की गोली से घायल बेटे ने तोड़ा दम,बहू जिंदगी और मौत से जूझ रही
फतेहपुर के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद बना खूनी त्रासदी,आरोपी पिता फरार
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे घटनास्थल,लाइसेंसी बंदूक जब्त
✒️रिपोर्ट:आनंद शुक्ल/नागेंद्र पांडये
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित सीतापुर गांव में घरेलू विवाद से शुरू हुई घटना अब एक दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी में बदल गई है। बुधवार सुबह पिता द्वारा बेटे और बहू पर की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल पुत्र अवनीश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि बहू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं,घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामखेलावन वर्मा का अपने पुत्र अवनीश वर्मा (36 वर्ष) तथा पुत्रवधू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा (32 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी डबल बैरल गन से दोनों पर एक-एक राउंड फायर कर दिया।
गोली लगने से अवनीश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि बहू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा के पेट में गोली लगने से उनकी हालत भी बेहद नाजुक हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अवनीश ने दम तोड़ दिया।वहीं उनकी पत्नी प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा का उपचार अभी भी जारी है और चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक स्वयं पुलिस बल के साथ सीतापुर गांव पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया,परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।आरोपी रामखेलावन वर्मा घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक परिवार में कुछ समय से घरेलू तनाव और मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि विवाद का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
पुलिस कप्तान का बयान
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहे को बरामद कर लिया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वायरल फैक्ट
घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया।लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पारिवारिक विवाद किस प्रकार इतनी भयावह हिंसा में बदल गया कि एक पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर गोली चला दी।यह घटना पारिवारिक संवाद और सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।
सीतापुर गांव की यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं बल्कि टूटते पारिवारिक रिश्तों और बढ़ते तनाव की भयावह तस्वीर भी है।एक परिवार की खुशियां कुछ ही क्षणों में मातम में बदल गईं।अब पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सभी पहलुओं से पर्दा उठ सकेगा।फिलहाल पूरा क्षेत्र मृतक अवनीश वर्मा को श्रद्धांजलि दे रहा है और अस्पताल में भर्ती प्रियंका वर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।
NDNEWS | समाज के सभी नागरिकों से अपील करता है कि पारिवारिक विवादों को कभी भी हिंसा का रूप न लेने दें।संवाद,धैर्य और कानूनी मार्ग ही किसी भी विवाद का स्थायी समाधान हैं।
👇🏿👇🏿
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj