इटावा: पक्का तालाब सत्संग स्थल पर गौर निताई परिवार ने मनाया होली उत्सव, 5 कुंतल फूलों से बृजधाम तर्ज पर खेली गई होली
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 बीती रात को श्री गौर निताई परिवार के द्वारा पक्का तालाब स्थित सत्संग स्थल पर हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में पॉच कुंतल फूलों की होली खेली गई, तो वहाँ साक्षात बृजधाम का नजारा देखने को मिला, इस गौर पूर्णिमा के पावन पर्व पर चैतन्य महाप्रभु का महाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से भरी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।