इटावा: चमनपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुई मारपीट, 1 पक्ष से महिलाओं समेत 8 लोग घायल
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में सोमवार शाम को, होली पर पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में मारपीट हो गयी। वहीं मारपीट में 1 पक्ष से राजवीर सिंह, उदयवीर सिंह, मुरारी लाल, नाहर सिंह, ममता देवी, फूलन श्री, रागिनी व कैसा देवी घायल हो गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया। वहीं दूसरे पक्ष के 3 लोगों को हिरासत में लिया।