इटावा: नगला लाइक गांव में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, मेडिकल करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला लाइक गांव में बीती रात, नगला शिबू निवासी रविकेश उर्फ नारद पुत्र बलवीर सिंह को पुरानी रंजिश के चलते, दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लहूलुहान स्थिती में थाने पहुँचा, और मामलें की शिकायत दर्ज करवाई, वहीं थाना पुलिस ने घायल का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाते हुए, दबंगों की तलाश सुरु की।