हरदोई: सदर तहसील के टेनी गांव में चकबंदी का भारी विरोध, किसानों ने चकबंदी आयुक्त से धारा 6 लागू करने की मांग की
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 सदर तहसील के टेनी गांव में चकबंदी का भारी विरोध हुआ। किसानों ने चकबंदी आयुक्त से धारा 6 लागू करने की मांग की है।बता दें कि भाकियू द्वारा टेनी गांव की चकबंदी प्रक्रिया निरस्त किये जाने की लगातार मांग की जा रही है। इसी के चलते चकबंदी विभाग के द्वारा 12 नवंबर को ग्राम टेनी में बंदोबस्त अधिकारी हरदोई के द्वारा लगाई गई किसान चौपाल का किसानो ने विरोध किया था।