हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और जान माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़ित युवती ने रविवार रात लगभग 8 बजे कोतवाली देहात पुलिस को एक तहरीर देते हुए युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है।