हरदोई: नीर गांव के निकट लोडर की टक्कर से घायल मुहुईपुरी गांव निवासी मीरा की इलाज के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 कोतवाली शहर पुलिस ने देहात क्षेत्र के नीर गांव के निकट लोडर की टक्कर से घायल मुहुईपुरी गांव निवासी मीरा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी।जानकारी के अनुसार 16 नवंबर शाम को कोतवाली देहात क्षेत्र के मुहुईपुरी गांव निवासी सत्येंद्र अपनी भाभी मीरा के साथ बाइक से हरदोई से घर जा रहे थे तभी टक्कर से घायल हुए।