हरदोई: बिरहाना मोहल्ले में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों से हुई मारपीट का वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र बिरहाना मोहल्ले में सोमवार सुबह लगभग 7 बजे नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई मारपीट में जमकर लाठी डंडे भी चले हैं। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें भी आई है।वंही मारपीट का वीडियो वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।