हरदोई: मोहल्ला आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्राइवेट कर्मचारी की हालत बिगड़ी, चिकित्सक ने जिला अस्पताल में किया मृत घोषित
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 शहर के मोहल्ला आजाद नगर में एक प्राइवेट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी स्वदेश कुमार अपनी पत्नी राखी व पुत्री के साथ अपने परिजनों से अलग मकान में रहता था।