लाडनूं: लाडनूं शहर में जलदाय विभाग के कार्यालय परिसर में 21 मई को उपभोक्ताओं के लिए लगेगा एक दिवसीय शिविर
Ladnu, Nagaur | May 19, 2024 जलदाय विभाग की ओर से लाडनूं शहर मे विभाग के कार्यालय परिसर मे उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करवाने का एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस बारे मे जलदाय विभाग के सहायक अभियंता धर्माशंकर चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई मंगलवार को सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक टंकी चौराहे पर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय परिसर मे उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट का शिविर लगेगा।