लाडनूं: लाडनूं शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला
Ladnu, Nagaur | May 19, 2024 लाडनूं शहर मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहनों के चालान बनाते हुए जुर्माना भी वसूला। लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई के निर्देश पर राहु गेट एरिया मे यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना नंबरी व क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाते पाए जाने पर दस दुपहिया वाहनो के चालान काटे।