शिवपुरी नगर: देहात थाना पुलिस ने ककरवाया फोरलाइन हाइवे कट प्वाइंट से ₹12 लाख की 57 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
देहात थाना पुलिस ने ककरवाया फोरलाइन हाईवे कट पॉइंट से 57 ग्राम स्मैक कीमत 12 लाख रुपए के साथ आरोपी रवि रावत पुत्र परमाल रावत उम्र 22 साल निवासी भटाऊआ थाना कोलारस हाल निवासी न्यू सरस्वती कॉलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी मगंलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई है।