खलीलाबाद: सड़क की पटरियों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण से राहगीरों का आवागमन हुआ मुश्किल, सड़क की पटरियों पर सज रही दुकानें
खलीलाबाद शहर में सड़क की पटरियों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। भिटवा टोला स्थित मुस्तफा मार्केट के निकट सुभाष जायसवाल की कुर्सी मेज की दुकान सड़क से सटाकर व गोला बाजार तक सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से दुकानें सजाई जा रही हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिम्मेदार मौन।तस्वीर बुधवार 11:30 बजे की।