छतरपुर: छतरपुर में 'लोक सेवा गुरूकुल' की शुरुआत, सेंट्रल लाइब्रेरी में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग।
छतरपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने 'लोक सेवा गुरूकुल' की आज 06 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे शुरुआत की है। सेंट्रल लाइब्रेरी में इस पहल का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।