भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन से 42 किलो गांजा बरामद, नेपाल पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
नेपाल। नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय नंबर प्लेट (BR 1 AP 6073) वाले वाहन से 42 किलो 410 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। इस मामले में वाहन सवार संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी ली। इस दौरान डैशबोर्ड और गुप्त खानों में छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और गांजे की खेप के गंतव्य का पता लगाने में जुटी है।
नोट: घटना का वीडियो पूर्वी नेपाल का बताया जा रहा है।
#highlightseveryone #LakhimpurKheri #paliakalankheri #news #nepal #followers
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 28, 2026