पुनासा: टापू पर अवैध शराब का अड्डा, आबकारी टीम नाव से पहुंची, भट्टियां ध्वस्त कर हजारों किलो महुआ लहान जब्त
Punasa, Khandwa | Sep 11, 2026 खंडवा। इंदिरा सागर बैकवाटर के बोरियामाल टापू पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को नष्ट किया। विभाग की टीम ने क्रूज-बोट के जरिए टापू पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से 90 लीटर कच्ची शराब और करीब 3,900 किलो महुआ लहान बरामद किया गया।