कटंगी: अर्जुननाला में महिलाओं से ठगी, पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने आई महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख के जेवर किए पार
कटंगी शहर के अर्जुननाला में दो अज्ञात महिलाओं के द्वारा ठगी कर जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुखिया शंकरलाल टेम्भरे ने इस संबंध में थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।कथित तौर सम्मोहन के जरिए महिलाओं के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अर्जुननाला में दो महिलाओं के साथ इस तरह की घटना हुई है लेकिन दूसरी महिला ने शिकायत नहीं की।