कटंगी: 27 नग मूक मवेशियों को कटंगी पुलिस ने कोड़मी से कराया मुक्त, 10 तस्कर गिरफ्तार
कटंगी पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के मामले में रामसिंह शेण्डे , कृष्ण कुमार बघेल, खीरचंद कटरे, धुरन कटरे, वीरसिंह पटले , चेतनलाल राहंगडाले, मोतीराम मात्रे, धरमदास वासनिक, छत्तरलाल ठाकरे, हिमांशु तुरकर को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।