कटंगी: कटंगी शहर के नट्टीटोला में 40 लाख की लागत से तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण, पिचिंग कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी
शहर के वार्ड क्रमांक 02 के नट्टी टोला में स्थित बामन नाला तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य में बरती जा रही अनियमितता। नगर परिषद अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर के बेहद करीबी मित्र जितेन्द्र राणा ने इस तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का ठेका लिया है। अमृत 2 योजना के अंतर्गत तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जा रहा है जिसके लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत है।