कटंगी: टेकाड़ी (का) के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, पंचायत में फर्जी बिलों के जरिए लाखों के आहरण का मामला
कटंगी की टेकाड़ी (का) पंचायत के ग्रामीणों ने गुरूवार को बालाघाट कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल ग्रामीणों ने पूर्व बीडीसी पर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए जनपद क्षेत्र के अधीन आने वाली टेकाड़ी (का) पंचायत में स्वयं और अपने के नाम फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का भुगतान प्राप्त करने का आरोप लगाया है।