कटंगी: अगासी के पंचों ने सीईओ से की शिकायत, मनरेगा योजना से बन रहे तालाब में जेसीबी का हो रहा उपयोग
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी के पंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक कर्पे से शिकायत की है। पंचों ने आरोप लगाया कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से मनरेगा योजना से बन रहे तालाब में जेसीबी मशीन का लगातार उपयोग हो रहा है। इससे ग्रामीण मजदूरों को पर्याप्त दिनों तक कार्य नहीं मिलेगा और वह पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।