दमयंती नगर: दमयन्ती तहसील कार्यालय में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक, एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दिए निर्देश
दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर बुधवार दोपहर सागर नाका स्थित दमयंती नगर तहसील कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सौरभ गंधर्व ने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।