उन्नाव: उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने 68 अपराधियों को बुलाया, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और अपराध न करने की ली शपथ
Unnao, Unnao | Oct 18, 2026 उन्नाव जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अचलगंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 68 अपराधियों को थाने बुलाकर उन्हें अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई। इस दौरान सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर भविष्य में अपराध न करने और कानून का पालन करने की शपथ ली।