झांसी: झांसी में बेटी को परेशान करने का आरोप, महिला ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया
Jhansi, Jhansi | Sep 11, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि उसकी बेटी एक स्कूल में पढ़ाती है और स्कूल से घर लौटते समय पिछले चार से पांच दिनों से कुछ लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, रास्ते में ये लड़के उसकी बेटी को देखकर कमेंटबाजी भी करते हैं।