एटा: यादव समाज ने जनगणना 2027 पर जागरूकता कार्यक्रम किया, एटा में जाति की सही प्रविष्टि के लिए अपील की गई
Etah, Etah | Aug 23, 2026 एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बजे जनगणना 2027 में जाति की सही प्रविष्टि को लेकर यादव समाज का एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जीटी रोड स्थित मंडी समिति के समीप बने बॉडी जिम स्टेशन सेंटर में हुआ, जिसका उद्देश्य समाज के आंकड़ों में एकरूपता बनाए रखना और यादव समाज की वास्तविक जनसंख्या का सही आकलन सुनिश्चित करना था।