विदिशा: सिरोज का असद जिलानी गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला दर्ज, हिंदुवादी संगठन ने देहात थाने में सौंपा ज्ञापन
सिरोंज में रहने वाले असद खान जिलानी ने भारत माता, भारतीय मुद्रा और हिंदुओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से अनर्गल टिप्पणी की थी। उसका जगह-जगह विरोध हो रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। सिरोंज पुलिस ने जिलानी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं विभिन्न हिंदूवादी संगठन उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।