सरैया: बहिलवारा ऐतवार बाजार में शिव शक्ति महायज्ञ हेतु मूर्ति के साथ निकली शोभायात्रा
सरैया प्रखंड क्षेत्र के बहिलवारा ऐतवार बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ के नौवें दिन मंगलवार को मंदिर में स्थापित होने वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।