जीरन: ग्राम चल्दु और आसपास के ग्रामीणों ने नीमच विधायक को नारकोटिक्स विभाग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
Jiran, Neemuch | May 13, 2025 ग्राम चल्दु एवं आसपास के ग्रामवासियों ने मंगलवार को शाम 5 बजे करीब नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपकर नारकोटिक्स विभाग की कार्यशैली पर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक अफीम प्रकरण में वास्तविक आरोपी के अलावा बेगुनाह लोगों को भी जबरन आरोपी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलने पर विधायक परिहार ने तुरंत हस्तक्षेप