जीरन: हरवार में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई
Jiran, Neemuch | May 4, 2025 रविवार को रात 10:00 बजे करीब नीमच जिले के हरवार क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज़ हवाओं के साथ बर्फ जैसे ओले गिरने लगे। करीब 20 मिनट तक चली इस ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि खेतों में लगी सब्जियों की फसल पर इसका बुरा असर