भभुआ: भभुआ एकता चौक स्थित मोबाइल दुकान से एक चोर ने मोबाइल चुराया, थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 भभुआ एकता चौक मोबाइल दुकान से एक चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया जिसका भभुआ थाना में आवेदन दिया गया है। सोमवार को 1 बजे थाना पर आवेदन देने गया भभुआ वार्ड 18 निवासी अजय कुमार आर्य ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 7 बजे मोबाइल दुकान पर हम सभी लोग उपस्थित थे। इसी दौरान मुंह बांधे एक व्यक्ति आया और घात लगाए दुकान के अंदर से मोबाइल चोरी कर लिया हम लोग को पता नहीं चला।