बांदा: थाना कोतवाली नगर को दो भागों में विभाजित करने की मांग,अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिविल लाइन चौकी को थाना बनाने की की मांग,संघ अध्यक्ष ने बताया शहर कोतवाली अधिकतम भीड़ वाली जगह में बनी है,आम आदमी अपनी शिकायत करने बाजार होते हुए कोतवाली जाता है तब उसे जाम का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र की जनसंख्या भी बढ़ गई है सिविल लाइन चौकी को थाना बना दिया जाए जिससे आम जनता को राहत मिले और उसे परेशानियों का सामना न करना पड़े शहर में जिस प्रकार से जाम लगता है आधी आबादी पुल के उस पार और आदि आबादी इस तरफ रहती है।बीच शहर में रेलवे लाइन है अंडर ब्रिज पुल है जिससे शहर में घंटों जाम लगा रहता है।अगर कभी कोई घटना होती है तो पता लगे पीड़ित व्यक्ति घटना होते होते घंटों में कोतवाली पहुंचता है फिर घंटों बाद पुलिस पहुंच रही है तब तक अपराधी अपराध करके भाग जाएंगा,इन सबको देखते हुए अधिवक्ता संघ की ओर से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया है तत्काल सिविल लाइन चौकी को नगर कोतवाली के रूप में एक नया थाना बना दिया जाए जिससे जनता को सहूलियत मिले। शहर में तमाम आंदोलन वकीलों के होते रहते हैं जनहित के कार्यक्रम में भी वकील आगे हैं।
Banda, Banda | Oct 31, 2026