सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में विवाहिता की मौत, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
सूरजगढा बाजार में 26 वर्षीय विवाहिता अमीषा कुमारी की मौत मामले में मृतका के भाई सोनू कुमार द्वारा सूरजगढ़ा थाना में पति व सास, ससुर के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने सूरजगढ़ा बाजार निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र मृतका के प्रति रिशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. जिससे गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.