नावानगर: आयुष्मान भारत के तहत अतिमी पंचायत के जन वितरण प्रणाली केंद्रों पर आयोजित शिविर का बीडीओ एवं मुखिया ने किया निरीक्षण
आयुष्मान भारत के तहत अतिमी पंचायत के जन वितरण प्रणाली केंद्रों पर आयोजित शिविर का बीडीओ मनोज कुमार एवं मुखिया ज्योति ने निरीक्षण किया। साथ ही लाभुकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के संबंध में जानकारी दिया। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारियों को पांच लाख रुपए तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने की जानकारी दी।