नावानगर: नावानगर एवं तेतरहर गांव से दो कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
नावानगर एवं तेतरहर गांव से दो कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी नावानगर के विजय साह एवं तेतरहर के संतोष चौधरी बताया जाता है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर एवं सिकरौल थाना के थानाध्यक्ष क्रमशः नंदू कुमार एवं विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कोर्ट वारंटी के गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से आदेश मिली थी।