नावानगर: बासुदेवा बिंद टोली में आपसी विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट, एक पक्ष के महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
बासुदेवा बिंद टोली में आपसी विवाद में दो पट्टीदारों के बीच से मारपीट का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। जिसमें एक पक्ष के महिला राजमुनी देवी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया है कि उनके पट्टीदार सुभाष बिंद, शिवनारायण बिंद समेत आठ लोगों ने गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे।