पटियाली: कस्बा के सेंट के एम इंटर कॉलेज में आयोजित संगीत कार्यक्रम में सुपर स्टार सिंगर खुशी नागर ने मचाई धूम
पटियाली कस्बा के बाईपास रोड स्थित संत कृपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आयोजन की खास मेहमान लोकप्रिय गायिका सुपर स्टार सिंगर खुशी नागर रही। इस कार्यक्रम में खुशी नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और समय समय पर प्रस्तुतियां भी दी।