पटियाली: बालक से कुकर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम प्यारे मियां पुत्र मुस्ताक है। अभियुक्त गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्त में आए अभियुक्त ने पड़ोस में रहने वाले बालक के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।