पटियाली: धोखाधड़ी के मामले में वारंटी अभियुक्त को सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम जबर सिंह पुत्र रामनिवास है। अभियुक्त सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गाँव नगला दुर्ग का रहने वाला है। अभियुक्त धोखाधड़ी के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।