पटियाली: कासगंज सत्र न्यायालय से महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के गुम होने के संबंध में क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक
कासगंज जिला सत्र न्यायालय से महिला अधिवक्ता के गुम होने के संबंध में कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की स्कूटी चेंबर पर खड़ी थी। और वह लापता हो गई। उनका मोबाइल फोन बंद जा रहा है, कासगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, टीमें गठित कर दी गई हैं, जिनके द्वारा तलाश जारी है।