पटियाली: ग्राम घोसगंज में कूलर में दौड़ रहे विधुत करंट की चपेट में आने से 1 युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम घोसगंज में कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। घटना गुरुवार सुबह जहां 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र अवधेश कुमार ने कूलर चलाने के लिए बोर्ड में कूलर का तार लगाया। जिसके बाद कूलर नहीं चला अर्जुन ने कूलर को सही करने का प्रयास किया जैसे ही कूलर पकड़ा कूलर में दौड़ रहे करंट ने अर्जुन को अपनी चपेट में ले लिया।