जौनपुर: नगर पंचायत कचगांव के माधोपट्टी वार्ड में मानक विहीन नाली निर्माण का फोटो हुआ वायरल
जौनपुर शहर से सटे नगर पंचायत कचगांव के माधोपट्टी वार्ड में कराए गए नाली निर्माण कार्य को लेकर भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है। नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों को ताक पर रखकर कराया गया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।