भोरे: खजुरहा में कंप्यूटर प्वाइंट के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जाँच
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहा में कंप्यूटर प्वाइंट के सामने खड़ी एक बाइक की दिन दहाड़े चोरी कर ली गई। चोरों द्वारा बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही विभिन्न सोशल मीडिया में फुटेज वायरल भी हो रहा है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जिनकी बाइक चोरी हुई है बांधछपार गांव के पप्पू यादव की बताई जा रही है।