भोरे: लक्ष्मीपुर पोल्ट्री फार्म के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की, शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
भोरे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पोल्ट्री फार्म के पास मंगलवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तीन युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों ने शरीर में टैपिंग कर शराब को छुपाकर रखा था। जब्त शराब की मात्रा 28.200 लीटर बताई जा रही है। वहीं दो बाईकों को भी जब्त किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।