कैथल: लोकसभा चुनाव को लेकर 12 एफएसटी और 17 एसएसटी टीमें की गईं गठित, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर रखेंगी पैनी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।जिले की चारों विधानसभाओं गुहला, कलायत, कैथल एवं पूंडरी क्षेत्र के लिए कुल 12 एफएसटी टीम तथा 17 एसएसटी बनाई गईं। इन टीमों के सदस्यों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा।