कैथल: कैथल के अर्जुन नगर में कोर्ट ने अफीम बेचने के मामले में गिरफ्तार एक दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई
कैथल के अर्जुन नगर में कोर्ट ने अफीम बेचने के मामले में गिरफ्तार एक दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है । यह फैसला एडीजे संगीता राय सचदेव की कोर्ट ने सुनाया है । दोषी को डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी किया गया है । जुर्माना न देने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी । इस बारे में 27 नवंबर 2020 को थाना राजौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था ।